फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट एक्शन कमेटी आफ बीएसएनएल यूनियंस एंड एसोसिएशन आफ नान इक्जिक्यूटिव एंड इक्जिक्यूटिव के राष्ट्रीय आह्वान पर स्थानीय स्तर पर बीएसएनएल कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में धरना देते हुए कर्मचारी नेता कामरेड वाईपी गुप्ता ने कहा कि विश्व बैंक एवं साम्राज्यवादी ताकतों के दबाव में केंद्र सरकार निजी क्षेत्र कीं दूर संचार कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए बीएसएनएल को तबाह करने पर तुली हुई है, ताकि इसे तबाह करके बेंचने का मंसूबा पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की दुर्दशा के पीछे केंद्र सरकार की निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां है। बीएसएनएल कर्मचारी अपनी अंतिम सांस तक संघर्ष करते हुए बीएसएनएल को बिकने नहीं देंगे। सुनील त्रिपाठी ने कहा कि अब समय आ गया है, जब देश की जनता को भी एकजुट होकर बीएसएनएल बचाने के आगे आना चाहिए है और इस बात को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर बीएसएनएल का नुकसान पहुंचाने वाली नीतियां क्यों चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर गया सरन तिवारी, संतराम, मदन पाल, मासूम अली, राममूर्ति, सुधा रानी, राजेंद्र, राधेश्याम, राजकरन सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, महबूब अली, आरके अवस्थी, केके शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें