फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर बजी ढोलक, गाए के बधाई गीत

Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
महिला को पोषाहार देते सीडीपीओ पंकज कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड भरखनी के ग्राम गदरिया गांव में शनिवार को बधाई गीतों की गूंज सुनाई दी। बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई व अन्नप्रासन के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में भरखनी के गदरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर छह माह की गर्भवती महिला की गोदभराई और सात माह के नवजात बच्चे का अन्नप्रासन हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं को पोषाहार का वितरण भी किया हुआ। भरखनी ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनजीओ की तुटिना वर्मा और बाल विकास परियोजना अधिकारी पंकज कुमार की मौजूदगी में केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सुपरवाइजर सुंदरा देवी की उपस्थिति में महिलाओं ने छह माह की गर्भवती का पूरी राीति रिवाज से गोद भराई की गई जबकि सात माह के बच्चे का अन्नप्रासन हुआ। जिसके बाद केेंद्र पर बधाई गीत भी गाए गए। महिलाओं ने सोहर व अन्य शुभकामना गीत गाए। साथ ही महिलाओं को पोषाहार का भी वितरण किया गया। ग्राम चकौतीकला में भी गोद भराई व अन्नप्रासन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर गांव के तमाम लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें