फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालिका समेत दो की मौत

Fri, 15 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के डिगिहा निवासी राजकुमार (25) पुत्र मोहन लाल गुरुवार को टड़ियावां क्षेत्र के खाड़ा खेड़ा गांव मामा के पुत्र का गौना कराने गया था। देर शाम गौना कराकर वह बाइक से लौट रहा था। हरदोई सीतापुर रोड पर बांधा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर से वह बाइक समेत खाई में जा गिरा। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर के बल गिरने से उसको गंभीर चोटें आई। जिससे उसकी मौत हो गई। राजकुमार की तीन माह की पुत्री है। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उधर, बेनीगंज कोतवाली के बलदेव पुरवा गांव निवासी अशोक कुमार पत्नी व बेटी अंजली (3) के साथ बाइक से शुक्रवार को ससुराल जा रहे थे।

हरदोई सीतापुर मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र में बांधा पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में अंजली बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अशोक और पत्नी में जख्मी हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें