फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और फिर बादलों ने भिगोया

Tue, 03 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को एक बार फिर मौसम के मिजाज बदल गए। सुबह निकली तेज धूप दोपहर होने से पहले ही गायब हो गई और आसमान में बदरा छाने लगे। देखते ही देखते बदरा बरस भी गए। करीब 4 मिमी बारिश हुई, जिससे बारिश होने के दौरान जन सामान्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


आज तापमान का अधिकतम स्तर 23.0 एवं न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। ज्ञात हो कि शनिवार की रात में अचानक मौसम के मिजाज खराब हुए थे, जिसके चलते शनिवार की रात में और रविवार को बारिश हुई थी। बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था।

सोमवार को जब मौसम के मिजाज कुछ ठीक हुए तो ऐसा माना जा रहा था कि अब मौसम ठीक रहेगा, मगर मंगलवार को एक बार फिर मौसम के मिजाज बिगड़ गए और दोपहर के समय में करीब 4 मिमी पानी बरस गया। हालांकि, ज्यादा पानी न बरसने से राहत रही, क्योंकि इस समय वे मौसम की बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन


इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि आज करीब 4 मिमी बारिश हुई। तापमान का स्तर अधिकतम 23.0 एवं न्यूनतम 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें