फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से छात्रा और बुखार से सभासद की मौत

Thu, 06 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में डेंगू से छात्रा और बुखार से सभासद की मौत हो गई। छात्रा का लखनऊ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। इधर जिला अस्पताल में सैदापुर के एक युवक को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। माधौगंज के किदवई नगर मोहल्ले में सभासद राजेश कुमार पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उन्हें मंगलवार को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह माधौगंज ब्लॉक के सेलापुर गांव में राजेश कुमार की बेटी अपूर्वा उर्फ गुड़िया (12) को पिछले सप्ताह से बुखार आ रहा था। शनिवार को उसे लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां डेंगू की पुष्टि के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इधर सैदापुर गांव के अवधेश को भी जिला अस्पताल की जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

नगर पंचायत के लिपिक प्रमोद कुमार चिकनगुनिया की चपेट में हैं। अकेले माधौगंज में बुखार से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 32 तक पहुंच गई है, जिसमेें से 12 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें