हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के सहादतनगर में शुक्रवार सुबह कूड़ा फेंकने गई 65 वर्षीय रामवती को करंट लग गया। सुबह करीब सात बजे घर से कुछ दूरी पर लगे बिजली के खंभे से उनका हाथ छू गया। खंभे में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोग उन्हें तुरंत टोडरपुर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने रामवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उनके दो विवाहित पुत्रियां और एक पुत्र है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों द्वारा शिकायत देने पर मझिला थाने से कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)