फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहर में नहाने गए छह दोस्त में दो डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर के रामपुर दहेलिया पुल के पास नहर में नहाने गए छह युवकों में से दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। एक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे दूसरे दोस्त की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के चठिया गांव निवासी अनिल (25), ब्रजेश (19) गांव के ही प्रियांशु, सुमित, शिवम और रजनीश के साथ रामपुर दहेलिया पुल के पास नहर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान ब्रजेश गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अनिल भी गहरे पानी की तरफ बढ़ा और वह भी नहर में डूब गया। इन दोनों को बचाने की कोशिश में साथ गए युवक भी आगे बढ़े, डूबने लगे तो वह किसी तरह बाहर निकल आए।
इन लोगों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में छलांग लगा दी। ब्रजेश और अनिल की तलाश काफी देर तक की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम करीब पांच बजे सिपाही राजेंद्र व गोताखोरों की मदद से अनिल का शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर लहतारा के पास से बरामद कर लिया गया। दूसरे को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें