फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई के एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक बने अमित ठेनुआ

Thu, 03 Apr 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-44-एसपी नीरज कुमार जादौन से प्रशस्ति पत्र लेते अमित कुमार ठेनुआ। आर्काइव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद में तैनात विशेष अभिसूचना अधिकारी अमित कुमार ठेनुआ को स्थानीय अभिसूचना इकाई का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। हरदोई में अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक रहे श्रीश शर्मा का मथुरा तबादला कर दिया था।
विज्ञापन

एक अप्रैल को पुलिस अधीक्षक ने शासन के निर्देशों के क्रम में श्रीश शर्मा को कार्यमुक्त किया था। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमित कुमार ठेनुआ को अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी शासन से दी जा सकती है। दरअसल विशेष अभिसूचना अधिकारी के तौर पर अमित कुमार ठेनुआ का कार्य सराहनीय रहा है। पुलिस महानिदेशक की ओर से उन्हें प्रशंसा चिह्न समेत कई बार प्रशस्ति पत्र दिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार शाम अभिसूचना मुख्यालय से उनकी तैनाती किए जाने का पत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें