फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने को की गई थी अमित की हत्या

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी के बारे में पुलिस टीम की मौजूदगी में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली पुलिस ने अमित गुप्ता हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अमित की हत्या उसका ई-रिक्शा लूटने के इरादे से की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका, लूटा गया ई-रिक्शा और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ई-रिक्शा की नंबर प्लेट और सीट कवर बदलकर शहर में ही चला रहा था।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बजेहरा में 28 दिसंबर को युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त अमित गुप्ता (20) पुत्र अजय गुप्ता निवासी विभूतीनगर कोतवाली शहर के रूप में हुई थी। अमित ई-रिक्शा चलाता था। उसका ई-रिक्शा भी गायब था।
मृतक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट पिहानी कोतवाली में दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को बजेहरा निवासी योगेंद्र उर्फ विक्की यादव पुत्र कुंवर पाल यादव को बजेहरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान विक्की यादव ने बताया कि वह ई-रिक्शे को किराये पर लेकर अपने गांव गया था। उसने ई-रिक्शा पर तखत लादा था और ई-रिक्शा लूटने के इरादे से ही पूरी योजना बनाई थी। पहले वह ई-रिक्शा किराये पर चलाता था, लेकिन इससे होने वाली आमदनी से खर्चा नहंीं चल पाता था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें