फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन से अंबेडकर प्रतिमा हटवाई

Sat, 18 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेनीगंज। ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमाएं लगाने की बात पर दो पक्षों के बीच उपजा विवाद बवाल में तब्दील होने वाला था। इसकी भनक लगते ही शुक्रवार देर शाम एसपी, एसडीएम भारी पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे और मैदान में लगी प्रतिमा को थाने के माल गोदाम में रखवा दी। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अभी भी मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ के पास दो पक्ष सरकारी भूमि को लेकर आमने सामने हैं। पिछले महीने एक पक्ष ने इस जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा लगा दी थी। इस से पुरोहितों में नाराजगी व्याप्त है। पुरोहितों ने पास ही राम जानकी और हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी। इससे दोनों गुटों में टकराव की नौबत बन गई। बात तब और बिगड़ गई जब अंबेडकर प्रतिमा लगाने वालों ने मैदान में सभा शुरू कर दी। बात बढ़ती देख प्रशासन ने पैमाइश कराई। इसमें जमीन भूमि ग्राम समाज की निकली। इस पर एसडीएम संडीला अशोक सिंह आदि ने दोनों पक्षों को मूर्तियां हटाने के निर्देश दिए। पुरोहितों ने तो अपनी मूर्तियां हटा लीं लेकिन दूसरे पक्ष ने प्रतिमा नहीं हटाई। इससे बवाल की आशंका बन गई थी।

खुफिया तंत्र से इस बात की जानकारी मिलने पर शुक्रवार रात एसपी, एसडीएम संडीला दो ट्रक पीएसी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रतिमा हटवाकर थाने के मालखाने में रखवा दी। बेनीगंज थाना प्रभारी नागेश मिश्र ने बताया कि मैकू पुत्र पुत्र कल्लू, दिनेश, सुरेश, महेश, लक्ष्मीनारायण, नीरज, परसादी, राकेश, जगदीश और महेंद्र प्रताप निवासी बिराहिमपुर सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है।     एसडीएम संडीला अशोक कुमार सिंह ने तत्कालीन लेखपाल जोधा लाल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी लिखा है। बवाल की आशंका के चलते शनिवार को भी मौके पर सीओ हरियावां, एएसपी नित्यानंद राय सहित कई थानों के प्रभारी और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें