फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्लॉट में मकान बनाने को लेकर मारपीट, गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के करगांव निवासी कुसुमकली पत्नी राम लखन प्रजापति ने गांव के रवि पुत्र रामऔतार, सेवाराम पुत्र ब्रजलाल, इंद्रकौर पत्नी रामपाल और उसकी बहू सीता पत्नी बृजेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने इंद्रकौर के पति रामपाल से एक प्लॉट खरीदा था जिसमें वह अपना घर बनवा रही हैं। आरोप है कि मकान बनवाने को लेकर इंद्रकौर कई दिनों से गाली-गलौज कर रही थीं। बीते गुरुवार को भी उसने गाली-गलौज की और सभी आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और जमकर पीटा। आरोपियों ने मारपीट के बाद पीड़िता और उसके बच्चों को गोली मारकर जान से मारने की धमकी देते दी और मौके से भाग गए। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें