फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मुरादाबाद रेल खंड पर 15 से 19 फरवरी तक निरस्त रहेंगी सभी ट्रेनें

Sat, 28 Dec 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बालामऊ जंक्शन पर पटरी के बदलने का काम होने के चलते ट्रेनें वैसे ही कई निरस्त हैं और कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। अब रेलवे ने 15 फरवरी से 19 फरवरी के बीच में लखनऊ मुरादाबाद रेल खंड पर लगभग सभी ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया गया है। इनमें वह ट्रेनें भी शामिल हैं जिनका स्थानीय स्टेशन पर ठहराव भी नहीं है। रेलवे ने अभी तक 14 फरवरी तक ट्रेनों को निरस्त और डायवर्ट करने का प्लान दिया लेकिन अब 19 फरवरी तक के लिए ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इसमें करीब 20 जोड़ा उन ट्रेनों को भी 15 से 19 फरवरी के बीच निरस्त कर दिया गया है जो आंशिक रूप से संचालित हो रहीं थीं। हरदोई स्टेशन पर ररुकने वाली ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया। वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 22453-54, 14235-36, 15119-20, 13257-58, 15127-28, 152623-15624, 13005-06 सहित 20 जोड़ा ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें