फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सब सुख लहै तुम्हारी शरणा, तुम रक्षक काहू को डरना ...

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में भंडारों का आयोजन किया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रसाद खाया। वितरण करने वालों ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए भक्तिभाव से खूब प्रसाद वितरित किया। कहीं पूड़ी सब्ज तो कहीं हलुआ पूड़ी का भंडारा हुआ। कुछ जगहों पर शरबत और बूंदी का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

जेठ के मंगलवार को भंडारे का विशेष महत्व माना जाता है। इसी क्रम में जेठ के सभी मंगलवारों को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे कराते हैं। शहर में हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की ओर से सिनेमा चौराहे के पास हनुमान मंदिर के सामने भंडारा आयोजित हुआ। एसोसिएशन के संरक्षक प्रशांत पाठक और अध्यक्ष सुधांशू मिश्रा ने पूजन कर भंडारे की शुरूआत कराई। सिनेमा रोड पर मनीष चतुर्वेदी की ओर से, लखनऊ बस अड्डे पर उमेश अग्रवाल की ओर से, बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास अमित मिश्रा की ओर से, सरकुलर रोड पर निरमा देवी की ओर से, नुमाइश चौराहे के पास अभिषेक सिंह की ओर से, रेलवेगंज में प्रकाश गुप्ता की ओर से भंडारों का आयोजन किया गया।
सांडी के उल्लामऊ गांव में भोले भगवान मंदिर में आशीष सिंह ने, कस्बे में नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने, बाबा नीम करोरी पंचवटी आश्रम पर बाबा रंगनाथ स्वामी ने भंडारे का आयोजन किया। शाहाबाद में मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ हुआ। पाली रोड पर धर्मवीर यादव ने, बस अड्डे पर आलोक मिश्रा ने, तहसील के पास सुशील श्रीवास्तव ने, गुलाब बैंड चौराहे पर राजीव वाजपेयी ने, फूलमती मंदिर पर दिनेश ने भंडारा किया।
विज्ञापन

सवायजपुर में बसड्डा पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने भंडारे का आयोजन किया। विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ हरिदीपक यादव ने भंडारे का आयोजन किया। टड़ियावां में ब्लॉक केंद्र पर ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश की ओर से भंडारा हुआ। हरपालपुर में कोतवाली में भंडारे का आयोजन हुआ। पलिया तिराहा पर डॉ. राहुल तिवारी की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ। बस अड्डा पर राम प्रताप कुशवाहा ने भंडारा किया।
अतरौली थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने, सीएचसी भरावन में अधीक्षक डॉ. अरविंद मिश्र ने भंडारा किया। बाणेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर अजमतपुर में भी भंडारे का आयोजन हुआ। पिहानी में कटरा बाजार में सराफा कमेटी की ओर से भंडारा हुआ। खादी भंडार के पास ऋषभ राठौर की ओर से शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए।
कोतवाली रोड पर राज किशोर सिंह ने शर्बत वितरण किया। बसड्डा पर राहुल रस्तोगी, दिवाकर और विमल तिवारी ने भंडारा किया। बेहटा गोकुल क्षेत्र के मानपुर गांव में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने भंडारे का आयोजन किया। मल्लावां में कस्बे के बड़े चौराहे पर विधायक आशीष सिंह आशू ने भंडारा किया। पाली में पुलिस की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें