फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिम्को बनेगा सात सौ विकलांगों का सहारा

Sun, 29 Mar 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कृत्रिम अंग व उपकरणों के अभाव में भटक रहे विकलांगों को राहत देने को एलिम्को द्वारा उपकरणों का वितरण रविवार को कराया जाएगा। विकलांग कल्याण विभाग की मदद से एलिम्को ने जनवरी में विकलांगाें का पंजीकरण कराया था। जिसके बाद अब चयनित लोगाें को व्हील चेयर और अन्य उपकरण बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


विकलांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण का वितरण करने को शासन ने कानपुर की संस्था एलिम्को और विकलांग कल्याण विभाग को जिम्मेदारी है। जिसमें विकलांगाें को उनके पंजीकरण के अनुसार ही उपकरणों का आवंटन किया जाएगा। उपकरण देने को लेकर गांधी भवन में रविवार को वितरण शिविर लगाया जाएगा।

विकलांग वितरण शिविर में वह विकलांग लाभान्वित होंगे जिनका पंजीकरण जनवरी माह में किया जाएगा। ज्ञात हो कि जनवरी में गांधी भवन में शिविर लगाकर एलिम्को ने विकलांग कल्याण विभाग के सहयोग से पंजीकरण किया। जिला विकलांग कल्याण जन अधिकारी श्रीराम व सहायक लिपिक अकबर अली ने बताया कि शिविर के माध्यम से साइकिल, बैसाखी, व्हील चेयर व नेत्रहीनों की छड़ी तथा कान की मशीन मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए उपकरण मंगवा लिए गए हैं। बताया कि परीक्षण के बाद जिन पात्र विकलांगों को टोकन जारी हुए हैं उन्हें एलिम्को कानपुर द्वारा उपकरण का वितरण गांधी भवन में 10 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें