नगर के लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज के बाहर रामघाट रोड पर कार सवार युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। युवक ने चाय की दुकान में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया तो हमलावर वहां भी घुस गए। चाय विक्रेता ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसके मुंह पर हमलावरों ने खोलती चाय फेंक दी। इससे उसका चेहरा झुलस गया। चाय विक्रेता मढ़ौली निवासी रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करने वाले कहां के थे, यह पता लगाने में पुलिस जुटी है। जिसके साथ मारपीट हुई थी वह डिलीवरी ब्वाय बताया जा रहा है। संवाद