हरपालपुर। रूपापुर चीनी मिल प्रशासन की ओर से सोमवार को क्षेत्र के ग्राम खसौरा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों में गोष्ठी में किसानों को खेती करने के उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी दी। चीनी मिल के इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने किसानों को सरकार व मिल प्रबंधन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया।
मीठा सोना उन्नति कार्यक्रम के तहत गन्ना सलाहकार डॉ. मैनेजर सिंह ने मृदा एवं जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अधिक पैदावार लेने के गुण बताए। उन्होंने बसंत कालीन गन्ना बुवाई के साथ-साथ सह फसल अपनाकर अधिक पैदावार लेने की बारे की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक रामपाल सिंह ने मशीनीकरण का सदुपयोग के बारे में किसानो को उदाहरण सहित विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर चीनी मिल के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. शशांक राय व चिंतामणि पाठक ने सभी किसानों के साथ गन्ना आपूर्ति से संबंधित सट्टा व कैलेंडर के बारे में संचालन प्रदीप सोलंकी ने किया।