फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 17 दिन इंतजार करने के बाद पीआरडी जवान ने एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोथावां गांव में पीआरडी जवान के घर 17 दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही की गई। इस पर पीड़ित ने अब ऑनलाइन जन सुनवाई से एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोथावा निवासी रामप्रसाद राठौर ने बताया कि वह पीआरडी का जवान है। 26 अगस्त की रात में ड्यूटी करने बेनीगंज कोतवाली गया था।घर में घर में पत्नी राम देवी के अलावा पुत्र कमलकिशोर, पुत्र वधू, प्रीती रहती थी। उसी रात में चोरों ने घर घुसकर जेवरात समेत डेढ लाख रुपये की चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने मौके की जांच की। उसके बाद से 17 दिन गुजर गए है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। उसने बताया कि जब यहां से उम्मीद टूट गई। उसके बाद एसपी से ऑनलाइन जनसुनवाई से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह मामला उनकी तैनाती से पहले का है। कुछ अहम सुराग मिले है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें