फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वरीक्षा और तिलक के बाद दहेज के लिए नहीं की शादी, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। शादी से पहले की रस्में पूर करने के बाद दहेज में कार की मांग करने और फिर बरात न लाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी अंशुमान शुक्ला ने बताया कि अपनी बहन दीक्षा की शादी शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला संभा बाजार के पास फूटामठ निवासी योगेंद्र वाजपेयी के साथ तय की थी। जनवरी 2023 में गोदभराई और वरीक्षा हुई थी। इसमें ढाई लाख रुपये, जेवर और अन्य आवश्यक सामान दिया था। 22 मई 2023 को तिलक चढ़ाया था, जिसमें पांच लाख रुपये, जेवर व अन्य सामान दिया था। 18 फरवरी 2024 को शादी होनी थी। 16 फरवरी को पता चला कि योगेंद्र के परिजन उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से अधिक दहेज में तय कर रहे हैं।
इस पर योगेंद्र के पिता गोविंद वाजपेयी से बात की तो उन्होंने कार की मांग कर दी। आरोप है कि जब योगेंंद्र के घर बात करने गए तो उसने अपने पिता गोविंद, मां नीलम, भाई जितेंद्र और शैलेंद्र व भाभी श्रुति के साथ मिलकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। गोविंद ने बताया कि लड़की के बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी होने पर लड़के ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पाली के प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें