फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद फिर गरजी जेसीबी, ढहाया अतिक्रमण

Tue, 12 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के फरमान के बाद शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान तीन दिन थमने के बाद सोमवार को फिर चला। सदर क्षेत्र में आधे अधूरे अभियान को छोड़कर अचानक रेलवेगंज में जेसीबी को देखकर लोग भौचक रह गए । अभियान के तहत जेसीबी खूब गरजी, जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

 
प्रशासन की सख्ती के चलते देखते ही देखते सड़क के किनारे पटरी दुकानदारों एवं खोमचों आदि का नामोनिशान मिट गया। अतिक्रमण हटवाने के साथ अफसर जुर्माना वसूूलने के निर्देश देते हुए आगे बढ़ते रहे और पालिका कर्मी जुर्माने की पर्ची थमाते रहे।

इससे पहले 6 व 7 जनवरी को शहर के सदर क्षेत्र में सिनेमा रोड, लखनऊ रोड पर अतिक्रमण हटाया गया था । अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगने और लोगों के गुस्से के इजहार पर अभियान 8 जनवरी से थम गया था । सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन ने पुलिस बल उपलब्ध न होने की बात कही थी। सोमवार या मंगलवार से अभियान पुन: शुरू कराने की भी बात कही थी । अभियान तो शुरू हुआ मगर सदर क्षेत्र में अभियान के  आधे अधूरे सफर को छोड़कर अचानक रेलवेगंज में शुरूआत हुई । जहां  जेसीबी मशीनों ने अतिक्रमण हटाया। पुलिस बल के साथ एसडीएम पप्पू गुप्ता, कोतवाल नागेश मिश्रा आदि की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया । तमाम लोग खुद अपनी दुकानों के तंबू और तख्त समेट चलते बने ।
विज्ञापन


डीएम के निर्देशों की हो रही अनदेखी
अतिक्रमण हटाओ अभियान में डीएम के निर्देशों की अनदेखी हो रही है। सड़कों पर संचालित होने वाले टेंपो - टैक्सी स्टेंडों को हटाने की कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि डीएम ने इस ओर कड़े निर्देश दिए थे । जुर्माना किए जाने आदि को लेकर भी भेदभाव किए जाने की चर्चा है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वे जुर्माने का विवरण तलब कर समीक्षा करेंगे । सोमवार को किए गए जुर्माने संबंधी जानकारी नगर पालिका के ईओ ने अभी उपलब्ध नहीं कराई है। उधर डीएम रमेश मिश्रा ने बताया कि वे बिलग्राम क्षेत्र में ग्राम रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत भ्र्र्रमण पर है। मुख्यालय आने पर पूरे मामले की समीक्षा करेंगेे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें