फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पूरे दिन उमस के बाद शाम को बारिश ने दी कुछ राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रविवार की शाम आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश से होने से गर्मी से कुछ राहत मिली। शाम को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

गर्मी व उमस से जिले के लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। लोग पूरे दिन उमस के कारण चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम ने मिजाज बदला और आसमान में बादल छाने और हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। उसके बाद बारिश शुरू हुई। कुछ देर बारिश होने के बाद रुक गई, मगर लोगाें को मौसम में बदलाव से राहत मिली। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना बन रही है। मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की उम्मींद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें