फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क के किनारे पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास सड़क के किनारे घायल अवस्था में मिले युवक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी थी। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है, जबकि परिवारीजन हत्या की आंशका जता रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह बिलग्राम कोतवाली के म्योरा माेड़ के पास सड़क के किनारे मिले 40 वर्षीय युवक की पहचान बिलग्राम क्षेत्र के जलालपुर निवासी वेदपाल यादव के रूप में हुई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस (108) की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जहां पर वेदपाल यादव पड़ा हुआ था, वहीं से कुछ दूरी पर उसकी साइकिल भी पड़ी थी। वेदपाल दूध का कारोबार करता था। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है, परिवार के चचेरे भाई विजय सिंह यादव ने हत्या की आंशका जाहिर की है। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें