फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नटवीर पुलिया स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार को हुई युवक की मौत के मामले को लेकर मंगलवार को परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने व नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
हंगामे के बाद कोतवाली में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। साथ ही फिर से पोस्टमार्टम कराने के लिए शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पिथनापुर गांव निवासी श्यामवीर (35) शराब का लती था। 23 मार्च को परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर संस्था के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। श्यामवीर की पत्नी शैली ने केंद्र के कर्मियों पर पति की पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन गांव ले गए थे।
वहां मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए दोबारा पैनल से श्यामवीर का पोस्टमार्टम कराने के लिए एसडीएम सवायजपुर व डीएम से फरियाद की।
सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी उमाकांत दीपक, थानाध्यक्ष राजपाल सिंह, सीओ परशुराम सिंह व तहसीलदार नारायण सिंह पहुंचे। उन्होंने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने व हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि श्यामवीर के परिजनों की तहरीर पर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राजवर्धन सिंह राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें