फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुबह हुई बारिश के बाद दिन भर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देर रात हुई बारिश के बाद मंगलवार की सुबह भी बारिश ने लोगों को सराबोर किया। हालांकि सुबह बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे। ऐसे में उमस में उमस भी बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हुआ। ऐसे में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जिले का मौसम काफी सुहावना बना हुआ। तापमान भी अधिक नहीं है ऐसे में सुबह और रात में पंखे ही ठंडी हवा दे रहे हैं। इससे लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार की शाम को छिटपुट बारिश के बाद रात में तेज बारिश हुई थी। मंगलवार की सुबह भी तेज बारिश हुई। इससे सुबह सैर करने निकले लोगों को कुछ ही देर में वापस लौटना पड़ा। हालांकि बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
लखनऊ रोड पर बड़े बड़े गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवारों को निकलने में परेशानी हुई। इसके अलावा मंडी गेट और आवास विकास कालोनी की सड़कों में भी पानी भर गया। इससे लोग परेशान नजर आए। बारिश के कारण तापमान स्थिर बना रहा। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 7.4 मिमी दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार छह किमी और आर्द्रता सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 91 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें