फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 18 घंटेे बाद पानी की टंकी पर चढ़े युवक को नीचे उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को पानी की टंकी पर चढ़े युवक का ड्रामा 18 घंटे के बाद समाप्त हुआ। उसको जबरन नीचे उतारा गया। इस दौरान कई फीट की ऊंचाई से गिरने से दो युवक घायल हो गए। शहर कोतवाली पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन




रविवार सुबह से रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी पर आदित्य नाम का एक युवक चढ़ गया। वह टंकी की रेलिंग तोड़कर यात्रियों पर पथराव करता रहा। पुलिस-प्रशासन के लोग उसे उतारने के लिए पूरे दिन परेशान रहे। देर रात एक सिपाही मोहल्ले के रामजी गुप्ता और अमित गुप्ता को लेकर टंकी पर चढ़ गए। कई घंटे बाद युवकों ने आदित्य पर काबू पाया और उसे जबरन नीचे उतारने लगे। उतरते समय आदित्य ने युवकों को धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ जाने से दोनों युवक कुछ ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। दोनों के हल्की चोटें आईं हैं।तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। आदित्य को भर्ती कराया गया। रामजी गुप्ता और अमित गुप्ता को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बिहार कर रहने वाला है। किसी गुंडे से जान बचाकर भागा था और यहां पहुंच गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि युवक के विषय में उसके बताए गए पते के आधार पर जांच कराई जा रही है। उसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें