फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी लखनऊ की टीम ने बोलेरो से बरामद की दस किलो अफीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम ने बिलग्राम कोतवाली पुलिस की मदद से बोलेरो सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बोलेरो से दस किलो अफीम बरामद हुई है। एनसीबी लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एनसीबी लखनऊ की टीम को सूचना मिली थी कि बोलेरो से नशीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इस पर एनसीबी की टीम बिलग्राम पहुंची और कोतवाली में संपर्क किया। स्थानीय पुलिस की मदद से बिलग्राम सांडी रोड पर बिल्हौर कटरा मार्ग पर मल्लावां की ओर से आ रही बोलेरो को रुकवाया गया। इस पर सवार अयूब खां पुत्र काले खान निवासी ग्राम रतनपुरा पोस्ट स्यौहारा तहसील मीरगंज जनपद बरेली, लल्लन कुमार पुत्र बहादुरशाह निवासी ग्राम बैरियातू थाना बालूमठ लातेहार झारखंड को गिरफ्तार कर लिया।
बोलेरो की तलाशी के दौरान इसमें से दस किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस का कहना है गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अफीम लातेहार झारखंड से बरेली के फैजुल्लापुर जा रही थी। ये सप्लाई बरेली में राम मौर्या को सौंपी जानी थी। पूरे मामले में एनसीबी ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामला एनसीबी ने दर्ज किया और आगे भी वही विवेचना करेंगे। हालांकि गिरफ्तार किए गए लोगों को हरदोई में ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। बोलेरो में डीजल टैंक के पास विशेष स्थान बनाया गया था। इसे स्पेशल कैविटी कहते हैं। इसमें अफीम रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें