फोटो-21-कलक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को ज्ञापन देने आए अखिल भारतीय संयुक्त ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बिहार के हाजीपुर वैशाली में अधिवक्ता शिवरंजन झा उर्फ पप्पू के हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिवसेवक गुप्त ने कहा कि बिहार के हाजीपुर वैशाली में 15 जनवरी को अधिवक्ता शिव रंजन झा उर्फ पप्पू झा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मांग की कि अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के अलावा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सहित संपूर्ण भारत में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम अविलंब लागू करने की भी मांग की। इसके बाद एडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया। अधिवक्ता परिषद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रश्मि मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, डीपी सिंह चौहान, योगेश सिंह, हरपाल सिंह, सुनील शुक्ला, संजीव अवस्थी भी शामिल रहे।