फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होली मिलन समारोह में अधिवक्ता सम्मानित

Mon, 01 Apr 2024 04:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धर्मशाला रोड स्थित क्षत्रिय भवन में क्षत्रिय महासभा के बैनर तले रविवार को होली मिलन और अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के चुनाव में निर्वाचित क्षत्रिय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवाओं में चयनित मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा ही समाज को दिशा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने समाज के हित में संगठित होने पर बल दिया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के महामंत्री महेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह और शैलेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयनित हुईं अतिमा सिंह और केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक बने शेखर सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चा बाबा, राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राम बहादुर सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, अनिल सिंह वीरू, त्रिलोकी सिंह गौर, संजय सिंह, राजा बक्श सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, धर्मेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय महासभा के कोषाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें