फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास

Mon, 01 Apr 2024 04:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ (हरदोई)। पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में रविवार को एसपी के नेतृत्व में गोपामऊ कस्बे में दंगा नियंत्रण योजना का अभ्यास किया गया। इस दौरान एसपी ने अलग अलग प्वाइंट्स पर जाकर गतिविधियां देखीं। उन्होंने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

त्योहारों के बीच लोकसभा चुनाव की दस्तक भी हो चुकी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस महानिदेशक ने एसपी को दंगा नियंत्रण योजना बनाने के निर्देश दिए थे। इस योजना का अभ्यास भी जनपद के अलग-अलग इलाकों में प्रत्येक रविवार को करने के निर्देश हैं।
एसपी केसी गोस्वामी ने इसी क्रम में पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण योजना का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें