फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया मारपीट व रिपोर्ट का आरोप

Mon, 27 May 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक अधिवक्ता ने पुलिस पर अभद्रता व झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है। मामले में अधिवक्ता संघ सभागार में सोमवार को आमसभा की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

झबरापुरवा निवासी अधिवक्ता मनीष कुमार के प्रार्थना पत्र पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी शुक्ल उर्फ टुल्लू बाबू की अगुवाई में आमसभा की मीटिंग हई। मनीष कुमार ने बताया कि 25 मई की रात उनके पिता के बीच में कहासुनी हुई थी, इस पर पिता ने डायल-112 कर पुलिस बुलाई थी। आरोप है कि डायल 112 की गाड़ी पर तैनात एसआई लल्लन प्रसाद सोनकर ने इनके साथ मारपीट व गाली-गलौज किया।
मना करने पर थाने ले गई और उनके खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कर दी थी। मामले में आमसभा की बैठक में अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को शामिल कर जांच कमेटी बनाई है। कमेटी दो दिन में जांच आख्या बार एसोसिएशन कार्यालय में देंगी। एसपी को पत्र के माध्यम से एसआई लल्लन प्रसाद सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की भी अपील की गई है। इसी मामले पर अगली आम सभा की बैठक 29 मई को को डेढ़ बजे होगी। मंच संचालन महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर अशोक द्विवेदी, रामेंद्र सिंह तोमर, रमेश सिंह सोमवंशी, कर्मवीर सिंह चौहान, आदर्श पांडेय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें