हरदोई। राज्य वित्त और 15वें वित्त की मद में रुपये होने के बाद भी काम में लापरवाही पर एक पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन को चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने शनिवार को वर्चुअल संवाद से विकास खंड बेहंदर और अहिरोरी की ग्राम पंचायतवार कार्य और खर्च की स्थिति की समीक्षा की। ब्लॉक बेहंदर के पंचायत सचिव सुधीर कुमार की तैनाती ग्राम पंचायतों में बड़ी मात्रा में रुपये होने के बाद काम और भुगतान न किए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। अहिरोरी में तैनात पंचायत सचिव ज्ञान सिंह की गैरहाजिरी पर वेतन काटने के निर्देश दिए। अहिरोरी के ही पंचायत सचिव पवन कुमार, आरडी यादव और विजय कुमार की ग्राम पंचायतों की स्थिति पिछड़ी होने पर जवाब-तलब किया और चेतावनी दी है।