फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एडीएम करेंगी भ्रष्टाचार की जांच, कर्मी को हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला निबंधन कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत की जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपी है। कार्यालय में बाबू की कुर्सी पर बैठकर वसूली करने वाले कर्मचारी को तत्काल वहां से हटाने के आदेश सहायक महानिरीक्षक निबंधन को दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने यह निर्णय एमएलसी अशोक अग्रवाल की शिकायत पर लिया है। उन्होंने संडीला निबंधन कार्यालय में भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त में बाबू की कुर्सी पर बैठकर कपूर बाबू नाम के कर्मचारी की ओर से की जाने वाली वसूली पर उसे तत्काल वहां से हटाकर सवायजपुर तहसील भेजने के आदेश दिए हैं। उन्होंने एडीएम से कहा है कि निबंधन कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में गहराई से जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध साक्ष्य सहित आख्या तैयार की जाए।
बताया कि निबंधन कार्यालय में ही हो रही वसूली का प्रकरण गंभीर है। एडीएम की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद और भी जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यालयाध्यक्ष प्राइवेट लोगों से काम लेना बंद करें
डीएम ने बताया कि सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि कर्मचारियों की कमी के नाम पर प्राइवेट लोगों से काम न लिया जाए। कार्यालयाध्यक्षों को स्पष्ट किया गया है कि प्राइवेट व्यक्ति से काम लेते पाए जाने पर संबंधित के साथ ही कार्यालयाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें