फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले के 1.75 लाख बिजली उपभोक्ताओंं को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। घरेलू बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं को गर्मी में बगैर बिजली के नहीं रहना पड़ेगा। वह सौ रुपये जमा कर अपना कटा हुआ कनेक्शन चालू करा सकते हैं। इस योजना से जनपद के करीब 1.75 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद में चार लाख 67 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश एक किलाेवाॅट के बिजली उपभोक्ता हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जनपद में 22 प्रतिशत उपभोक्ता ही नियमित बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं। इससे अधिकर उपभोक्ताओं पर बकाया है। जिस पर विभाग की ओर से कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाती है।
विभागीय आंकड़ों की मानें तो बकाया मेें करीब एक लाख 76 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे चल रहे हैं। विभाग की ओर से घरेेलू उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। इसके अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटने और जोड़ने का शुल्क माफ कर दिया गया है। यदि कोई उपभोक्ता अपना कनेक्शन जुड़वाना चाहते हैं तो 100 रुपये का शुल्क अदा करके जुड़वा सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में बगैर बिजली के नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार डोलका ने बताया कि किलोवाट के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए योजना आई है। जो 31 जुलाई तक लागू रहेगी। उपभोक्ताओं को आवेदन करने पर विभागीय नियमानुसार राहत दी जाएगी और उनके कनेक्शन को नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें