फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या जान एडीएम ने 1 घंटे में जारी किया ई-पास, बुजुर्ग की समस्या जान दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर के तहसील क्षेत्र के थाना हरपालपुर के ग्राम भूपतिपुर नगरा निवासी 70 वर्षीय लालाराम कैंसर की बीमारी से परेशान हैं। उन्हें इलाज के लिए गुरुवार सुबह 8 बजे चिकित्सक को दिखाने के लिए कानपुर के जेके कैंसर इंस्टीट्यूट पहुंचना है, लेकिन लॉकडाउन के चलते आवेदन के बाद भी पास जारी होने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

बेटे धनीराम ने तहसील जाकर अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद धनीराम ने एडीएम संजय कुमार सिंह को फोन कर अपनी समस्या बताई।
मामला संज्ञान में आने पर एडीएम संजय कुमार सिंह ने बुधवार को एक घंटे के अंदर ऑनलाइन आवेदन की जांच करने के बाद ई-पास जारी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर धनीराम व उनके बीमार पिता लालाराम ने एडीएम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें