फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडीशन में बिखेरा 30 ने आवाज का जादू

Fri, 22 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित होने वाले द ड्रीम इवेंट शो में चयन के लिए गुरुवार को गायन का आडीशन हुआ। तमाम बच्चों ने अपने आवाज के जादू से निर्णायकों को प्रभावित करने का प्रयास किया। बेहतर प्रतिभागियों को अगले चरण में भेजा गया, जबकि प्रेक्षागृह में होने वाले द ड्रीम इवेंट शो में फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा जल बचाओ अभियान पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


फ्रेंड्स ग्रुप कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में द ड्रीम इवेंट शो का आयोजन 24 मई को प्रेक्षागृह में होगा। जिसका शुभारंभ डीएम रमेश मिश्र द्वारा किया जाएगा। द ड्रीम इवेंट शो में जनपद के तमाम हुनरमंद लोगों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा।

शो में प्रतिभागियों द्वारा डांस और सिंगिंग की प्रतियोगिता होगी। जिसके लिए आडीशन लिए जा रहे हैं। बीते शनिवार को डांस आडीशन के बाद गुरुवार को गायन में प्रतिभागियों का चयन किया गया। आडीशन में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग से चेतन, वैष्णवी सिंह, महक रस्तोगी, अमीषा, आस्था, अनुषा तथा सीनियर वर्ग में वैष्णवी रस्तोगी, अभय, विनायक, दीपक, रश्मी, मानसी, पूजा, शताक्षी आदि ने बेहतर परफामेंस दी।

संस्था प्रबंधक मो. शफी खान ने बताया कि द ड्रीम इवेंट शो में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत एक नृत्य नाटिका पेश की जाएगी। आडीशन में मरहूम गायिका नम्रता सिंह की मां निर्मला सिंह, प्रायुष, अमन, रेक्स, शुभम, सिद्धेश्वरी, शशि, कृतिका और रूबी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें