फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एडीजी, मंडलायुक्त और आईजी ने लिया मतदान केंद्रों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। सोमवार को लोकसभा चुनाव के हुए मतदान का जायजा लेने के लिए एडीजी, मंडलायुक्त और आईजी जिले के भ्रमण पर आए। प्रेक्षकों ने मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मतदान की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक अमरेंद्र कुमार सेंगर ने विधानसभा क्षेत्र संडीला और बालामऊ के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने नयागांव के पिंक बूथ पर मतदान को देखा। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब आईजी तरुण गाबा ने विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम-मल्लावां के बीएन इंटर कॉलेज बिलग्राम में बीजीआर इंटर कॉलेज, गंगारामपुर मतदान केंद्र सहित कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
ईओ शशि प्रभा चौधरी से मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। पिहानी के जूनियर हाईस्कूल में मतदान देखा और मतदाताओं की लाइन पर व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रेक्षक एम सुंदरेश बाबू ने शाहाबाद के नेहरु म्युनिसिपल कन्या इंटर कॉलेज, देशराज इंटर काॅलेज आदि बूथों को जायजा लिया। प्रेक्षक टीवाई भट्ट ने माधौगंज सहित बूथों पर भ्रमण कर मतदान को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें