हरदोई। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सर्वसमाज के युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली आपूर्ति और जर्जर विद्युत तार लाइन दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में अतरौली सब स्टेशन के एसडीओ को ज्ञापन भी दिया है। कहा है कि बिजली की पर्याप्त आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं और किसानों को समस्या होती है। कहा है कि समस्या समाधान के लिए 16 मार्च से बाम्हनौआ टिकरा के कुंहारनखेड़ा में प्रदर्शन किया जाएगा।