फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में वार्डो में गंदगी मिली तो कार्रवाई-सुख सागर

विज्ञापन
-नगर पालिका सभागार में बैठक को संबोधित करते नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए 18 से 26 अक्तूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाई जाएगी। किसी भी वार्ड के औचक निरीक्षण में गंदगी मिली तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को पालिका सभागार में हुई बैठक में चेयरमैन सुखसागर मिश्र ने उक्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश गुप्ता, स्वास्थ्य लिपिक विद्याभूषण सिंह और सभी सफाई नायकों से कहा कि सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं। उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि सभी लोग अपने आसपास सफाई बनाए रखें। कूड़े को कूड़ेदान में डालें और पॉलीथिन का प्रयोग न करें। इस मौके पर ईओ रविशंकर शुक्ल, अनिल यादव व सफाई नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें