फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड भरा टैंकर दूसरे टैंकर से टकराया, रिसाव से मचा हड़कंप

Tue, 12 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरे टैंकर में पीछे चल रहे दूसरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर का लाक टूट गया। एसिड गैस के रूप में बाहर निकलने लगा। टैंकर के आसपास धुआं छाने से गांवों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया और आसपास के गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया। कुछ देर बाद दूसरा टैंकर आया और उसमें एसिड भर कर  रवाना किया गया। 
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के रेनूकोट शिकरगंज से हाइड्रोक्लारिक एसिड लेकर दो टैंकर उधमसिंह नगर जा रहे थे। वे सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हरपालपुर थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव के पास कटरा बिल्हौर मार्ग पर पहुंचे थे कि आगे चल रहे टैंकर में पीछे वाले टैंकर से टक्कर लग गई। इससे आगे वाले टैंकर का लाक टूट गया और एसिड का रिसाव शुरू हो गया। चालक व हेल्पर टेैंकर छोड़कर भाग निकले। टैंकर के आसपास धुआं छा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बिल्हौर- कटरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। आसपास के गांवों को भी अलर्ट कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुला ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नित्यांनद राय और सीओ हरपालपुर नितेश कुमार मौके पर पहुंचे और कंपनी को घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद कंपनी का दूसरा टैंकर मौके पर पहुंची और उसमें गैस रिफिलिंग करके टैंकर को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें