आर्ट आफ लिविंग के तत्वावधान में बाल विहार स्कूल
परिसर में महारुद्र पूजा का आयोजन किया गया। बंगलौर आश्रम से आए आचार्य
प्रदीप ने पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया। आचार्य गणों द्वारा मंत्रोच्चारण
के बीच कराई गई पूजा से वातावरण शिवमय हो गया।
इस मौके पर शिवकुमार एवं
अमित सिंह द्वारा अध्यात्मिक चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में डा. अजय
मिश्रा, पद्मराग सिंह, एकता कुमारी, पीके वर्मा, सत्येंद्र सिंह, डा. अजय
अस्थाना, करुणा शंकर द्विवेदी, अतुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संजय सिंह,
अनिल दीक्षित आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव, रेनू सचान,
आनंद सिंह, सौरभ अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।