शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में लौहपुरुष सरदार वल्लभ पटेल तथा आचार्य नरेंद्र देव का जयंती पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर दोनों ही महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों से महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसार करने का आह्वान किया।
मिथिलेश मिश्रा, अवधेश चंद्र मिश्रा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में ग्राम आटदानपुर में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
समिति अध्यक्ष गीता मिश्रा ने लौहपुरुष पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्त बनने के लिए प्रेरित किया। समिति प्रबंधक अवधेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम सभी लोगों को सरदार पटेल जैसा बनना चाहिए।
वहीं ग्राम करांवा में आयोजित विचार गोष्ठी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल नाम के नहीं बल्कि कर्म से भी लौह पुरुष थे।
भारोत्थान मिशन के छात्र नेता सत्यम मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र की एकता, अखंडता की रक्षा करने वाले महान पुरुष थे। उन्होंने तन, मन और धन सब कुछ राष्ट्र की रक्षा पर न्योछावर कर दिया।
इस मौके पर विवेक पाल, सुधीर यादव, सत्यम शुक्ला, राहुल, अखिल मिश्रा, आशीष मिश्रा, अनुपम, प्रीती मिश्रा, रोहित, सौरभ, मोहित, माया प्रकाश, अर्पित आदि मौजूद रहे।
वहीं तहसील सदर के सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रृद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गोष्ठी में उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, तहसीलदार सदर राजेश प्रसाद चौरसिया, तहसीलदार न्यायिक प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।