फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक्सो एक्ट के आरोपी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
-मृतक रमेश की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
गोपामऊ (हरदोई)। टड़ियावां थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के आरोपी की सोमवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैढ़ाई के मजरा शंकरपुर निवासी रमेश सिंह घर के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान चलाता था। वह सोमवार रात घर के बाहर पड़ी टिन शेड के नीचे सोया था। वह सुबह चार बजे दुकान खोल देता था। मंगलवार सुबह छह बजे मां शिवदेवी रमेश से चाय की पत्ती मांगने गईं तो दुकान बंद मिली। ये देखकर वह रमेश को जगाने गईं।
कई आवाज देने पर भी रमेश नहीं उठा, तो उन्होंने चादर हटाई। बेटे रमेश का शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण और परिजन वहां आ गए। सूचना मिलने पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गला दबाकर रमेश की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इसी साल फरवरी में गांव के ही कुछ लोगों से रमेश का विवाद हुआ था। रमेश के विरुद्ध बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पाक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रमेश मार्च में जेल गया था। बाद में उसकी जमानत हो गई थी। रमेश के भाई राजेश की तहरीर पर पूर्व में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाले गांव निवासी आशीष शरण पुत्र सुंदरलाल, शेखर और सतेंद्र पुत्रगण शिशुपाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चौकी इंचार्ज बोले मृतक पर कोई मामला नहीं था
गोपामऊ चौकी प्रभारी संजय सिंह ने मृतक पर कोई भी मामला दर्ज होने से ही इनकार कर दिया। जबकि मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को मृतक पर मामला दर्ज होने की जानकारी चौकी प्रभारी ने ही दी थी।
पत्नी की पांच साल पहले हो चुकी मौत
रमेश की पत्नी पूनम की मौत पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। बीमारी के कारण पूनम की मौत होने की जानकारी परिजनों ने दी। रमेश और पूनम के एक पुत्री अंशिका (12) है। अब उसके भरण पोषण की जिम्मेदारी रमेश की मां शिवदेवी और छोटे भाई राजेश पर आ गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट कुछ और कह रही!
सूत्रों के मुुताबिक पोस्टमार्टम में रमेश की मौत फांसी लगाए जाने के कारण होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के सुर भी बदल गए। सुबह से ही घटना को हत्या बताने वाले पुलिस अधिकारी देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पता चलने पर हत्या की बात को खारिज करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें