फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से फरार हुआ छेड़छाड़ का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। थाना क्षेत्र के एक गांव से छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया युवक मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात ग्राम खजोहना में एक युवक द्वारा घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिलने पर यूपी 100 की टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया था। आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार सुबह आरोपी कोतवाली से फरार हो गया। छेड़छाड़ के आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार हो जाने की बात चलते ही कोतवाली में अफरा तफरी मच गई।
कई पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें