पकड़े गए हत्यारोपी के बारे में जानकारी एसपी अमित कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादीपुर में शराब के नशे में मां से गाली गलौज कर रहे भाई की हत्या करने वाले को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सादीपुर निवासी कोमल (35) पुत्र स्व. सीताराम गांव में मजदूरी करता था। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई मुनीम है। रविवार रात कोमल शराब के नशे में घर पहुंचा था और मां से गाली गलौज करने लगा था।
भाई मुनीम के आपत्ति जताने पर उसका विवाद शुरू हो गया था। मुनीम ने डंडे से कोमल के सिर पर वार कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पूरे मामले में मृतक की मां शिवदेवी की तहरीर पर मुनीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी अमित कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।