हरदोई। नगरपालिका परिषद में सफाईकर्मियों की हड़ताल की गाज लेखा लिपिक पर गिरी। आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों के वेतन और ईपीएफ कटौती और रुपये खातों में जमा किए जाने में लापरवाही पर अध्यक्ष ने लेखा लिपिक विद्या भूषण सिंह को निलंबित कर दिया है।नगरपालिका अध्यक्ष की तरफ से मंगलवार शाम को जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग पर लगे सफाईकर्मियों का समय से वेतन आहरित न किए जाने के साथ ही कर्मचारियों के खातों में ईपीएफ के रुपये जमा न कराए जाने सहित अन्य वित्तीय मामलों में लापरवाही की गई है। निलंबित किए गए लेखा लिपिक विद्या भूषण सिंह को अधिशासी अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बताया कि राजस्व निरीक्षक राजीव शुक्ला को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संवाद