फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार रात हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हसनंगज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे में हरदोई निवासी बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र के लोचनखेड़ा बड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान पप्पू सिंह का बेटा अमन प्रताप सिंह (18) दो दिन पहले दिल्ली गया था। गुरुवार देर शाम को वह वापस लखनऊ पहुंचा था। उसे लेने के लिए गांव निवासी मित्र अश्वनी (18) पुत्र प्यारेलाल और परिवार का नजदीकी रामपाल (30) बाइक से लखनऊ गए थे। तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। हसनगंज कोतवाली के तालासरांय गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और तीनों को कुचलते हुए निकल गया। यूपीडा की गश्ती टीम ने तीनों को एंबुलेंस से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एक बाइक पर सवार तीनों युवक गलत लेन में थे
औरास। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना में मौत का शिकार हुए हरदोई निवासी तीनों युवक एक ही बाइक में सवार थे। यूपीडा के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए था लेकिन वह बाइक गलत दिशा में चला रहे थे। तीनों ग्लैमर बाइक से लखनऊ से चले और मटरिया गांव के पास गलत दिशा से एक्सप्रेस-वे पर चढ़े। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम के सदस्य शैलेंद्र के मुताबिक शायद वह तीनों कट मिलने पर सही लेन में जाते लेकिन इससे पहले ही विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
माता पिता का इकलौता बेटा था अमन
औरास। हादसे में मृत हरदोई के लोचनखेड़ा बड़ा गांव निवासी अमन प्रताप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता पप्पू सिंह गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। अमर बीए कर चुका था और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को दिल्ली गया था और गुरुवार शाम को वापस अपने घर लौट रहा था। उसके दोस्त उसे बाइक से हरदोई जा रहे थे। अमन की मौत से उसकी छोटी बहन मंजू और मां संघमित्रा सहित पूरे परिवार का बुराहाल रहा। इसी हादसे में मृत अश्वनी पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें