थाना क्षेत्र में लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर खजुरमई तिराहे के पास शनिवार दोपहर कार और पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
मूल रूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज लक्ष्मी बाजार निवासी शकुंतला देवी (45) पत्नी स्व. रामअवध, बेटी सुनीता (25), बेटे दीपराज (20) और परिवार के ही शिवकुमार के साथ चंडीगढ़ में रहती हैं। वहां प्राइवेट नौकरी करती हैं। शकुंतला शनिवार को कार से परिवार समेत प्रतापगढ़ स्थित गांव जा रही थी।
बघौली थाना क्षेत्र में खजुरमई तिराहे के पास कार की सामने से आ रही सब्जी लदी पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में शकुंतला, सुनीता, दीपराज व शिवकुमार समेत पिकअप सवार सब्जी व्यापारी शिवम (18) पुत्र रमेश निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर हरदोई घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।