फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
निहाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
कोतवाली के गांव नहल के निकट बुधवार की रात दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में घायल हुए दो युवकों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नगला बंजारा निवासी निहाल सिंह( 44) पुत्र मुंशीलाल मजदूर था। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह गांव के ही जीतू पुत्र श्रीपाल के साथ नहल से अपने गांव जा रहा था। तभी सामने से दूसरी बाइक पर अमित पुत्र राजाराम आ रहा था। गांव नहल के निकट ही दोनों की बाइकें भिड़ गईं। हादसे में निहाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर नहल हलका प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने निहाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें