फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi newsः चार वर्ष पूर्व प्रेमी से जोड़ा रिश्ता, गर्भवती होने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। चार साल प्रेमी से रिश्ता जोड़कर पानीपत में पत्नी बनकर रही। गर्भवती होने पर प्रेमी ने छोड़ दिया। प्यार में धोखा खाई पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। गुरुवार को उसने एएसपी पश्विमी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि फर्रुखाबाद निवासी युवक का पड़ोसी के घर आना जाना था। वर्ष 2017 में उनके बीच प्रेम संबंध हो गए।
फोन पर बात करते-करते नजदीकियां बढ़ गईं। 14 जुलाई 2017 को वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी उसे हरियाणा के पानीपत के अर्जुनगढ़ ले गया। जहां आठ महीने पहले वह गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व प्रेमी उसे वापस लेकर आ गया। वह लोनार कस्बे में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। कुछ दिन पहले वह फर्रुखाबाद जाने की बात कहकर चला गया।
इसके बाद से उसने बातचीत करना बंद कर दिया। इधर किराया न मिलने पर मकान मालिक ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह भटक रही है। स्थानीय पुलिस ने शिकायत करने पर न्याय नहीं मिला। एएसपी पश्विमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें