फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हादसे में घायल हुए शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक की शनिवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव (22) शुक्रवार रात बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में रद्देपुरवा रोड पर रामजानकी मंदिर के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई थी।
हेलमेट न लगाए होने के कारण वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार देर रात प्रशांत की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशांत दो भाई व एक बहन में मंझला था। वह शहर में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें