फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ भरकर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल (हरदोई)। फर्रुखाबाद के ढाई घाट पर कांवड़ भरने गए बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव सकाहा निवासी दो दोस्त बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर में बजहेरा नखासा पुलिया के पास किसी बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, दोनों की मौत हो चुकी थी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

गांव सकाहा निवासी उदय उर्फ भानू (26) रविवार की शाम गांव के ही अपने साथी संजय गुप्ता (35) के साथ बाइक से फर्रुखाबाद के ढाई घाट पर कांवड़ भरने गया था। वहां से रात में दोनों लौट रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर में फर्रुखाबाद-जलालाबाद रोड पर बजहेरा नखासा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात परिजन मौके पर पहुंच गए। उदय उर्फ भानू के पिता श्री शिव संकट हरण मंदिर सकाहा के महंत पप्पू गिरी ने बताया कि भानू दो भाइयों में बड़ा था, उसकी शादी नहीं हुई थी। वह खेती किसानी के साथ ही उनके काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन

वहीं, संजय के परिजनों ने बताया कि संजय विवाहित था, उसके चार बच्चे हैं। वह खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के पहुंचने के बाद शाहजहांपुर पुलिस ने सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें